हरदोई, जुलाई 19 -- बेनीगंज, संवाददाता। भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। हरदोई सीमा के बरगदिया बॉर्डर पर विधायक रामपाल वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय अध्यक्ष के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला प्रताप नगर चौराहा पहुंचा, जहां पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। बाद में हरदोई रोड स्थित एस.के. मैरिज लॉन में आयोजित स्वागत एवं बैठक कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बारिश के बीच पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल का ...