देहरादून, अप्रैल 4 -- भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा यासमीन आलम खान की अध्यक्षता में शनिवार को 'परिचय बैठक' का आयोजन महानगर कार्यालय में किया गया। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। ​कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, महानगर प्रभारी ओम कक्कड़, प्रदेश मंत्री समीना सिद्दिकी, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, प्रदेश मंत्री विवेक जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी यूसुफ मलिक ने कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए एकजुट रहकर दिए गए दायित्वों को पूर्ण करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...