रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री पर एक डंपर संचालक ने पुलिस व आरटीओ की जांच और चालानी कार्रवाई से बचाने का भरोसा देकर हर महीने 70 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वाहन का चालान होने पर आरोपी पीड़ित को सीओ कार्यालय लेकर आया। जहां से लौटते समय वह पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मुकदमा दर्ज होने से पहले ही भाजपा नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ग्राम जाफरपुर निवासी राम सिंह पुत्र फूल सिंह ने कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में बताया कि वह दो वाहनों का स्वामी है। आरोप है कि इन्द्रा कॉलोनी गली नं-4 निवासी विकास सागर पिछले कई महीनों से रेता और ब...