रिषिकेष, सितम्बर 1 -- हल्द्वानी प्रकरण मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले में नेता प्रतिपक्ष द्वारा झूठ बोलने और दलित समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। मंगलवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रकांत कुमार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हल्द्वानी प्रकरण को लेकर जिस प्रकार की बयानबाजी की गई है, उससे अनुसूचित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज और विशेष रूप से अनुसूचित वर्ग के लोगों के सम्मान से जुड़े संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।युवा यह भी पढ़ें- राहुल...