मेरठ, सितम्बर 5 -- भाजपा के पश्चिम क्षेत्र में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। पार्टी ने मेरठ जिला, महानगर से कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय टीम में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं, जिससे स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई है। वहीं अब सबकी नजर भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ पर है। कारण महानगर, जिला और क्षेत्र की टीम में तो कई नेता एडजस्ट हो गए, लेकिन कई पैदल हो गए हैं। अब उन सभी का या तो समायोजन होगा, अथवा पार्टी नए चेहरों को जिम्मेदारी देगी। मेरठ से आठ नेताओं को क्षेत्रीय टीम में पदाधिकारियों बनाये जाने के बाद भाजपा की महानगर, जिला और क्षेत्रीय टीमों की घोषणा पूरी हो चुकी है। इस फेरबदल के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। कई पदों पर नियुक्त से भाजपा नेता सकते में हैं। नई सूची के ...