गोड्डा, जनवरी 9 -- गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी गोड्डा जिला संगठन के लिए आज शुक्रवार का दिन विशेष महत्व का है। दिन के 11:30 बजे भाजपा कार्यालय, गोड्डा में संगठन पर्व के तहत नव नियुक्त जिला अध्यक्ष, प्रदेश परिषद के सदस्य एवं कई मंडल अध्यक्षों की विधिवत घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं जिला संगठन चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा और नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के पूर्व विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला स्तर के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चाओं के जिला अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.