मथुरा, जनवरी 26 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पवन हंस हेलीपैड पहुंचे और वहां से अक्षयपात्र पहुंचे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए अक्षयपात्र पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। यहां पर बड़ी एलईडी लगायी गयी थी। मौके पर मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मन की बात सुनी और इसके बाद मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, संगठन मंत्री धर्मपाल, बेसिक शिक्षा म...