मऊ, अप्रैल 6 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। ​कार्यक्रम के दौरान ​मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जन-जन तक जनहित को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी पहुंचाने पर बल दिया। साथ ही साथ संगठन की शक्ति और सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। भाजपा ​जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्रदान किया। ​कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता रमेश दुबे ने किया। इस अवसर पर जिला पंच...