भाजपाई गंगा एक्सप्रेसवे से मत आएं : अखिलेश यादव
लखनऊ, सितम्बर 2 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और कानपुर नगर निगम में कमीशनखोरी के मामलों को लेकर सरकार को घेरा है। अखिलेश ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर गंगा एक्सप्रेसवे पर गड्ढे का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि हमारी भाजपा वालों से एक सलाह है कि गंगा एक्सप्रेसवे से मत आइये। दूसरी पोस्ट में लिखा कि कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दिया जाए। कानपुर नगर निगम में कमीशनखोरी के मामले को लेकर सवाल उठाया है। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में बनी सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे: शिवापाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.