बिजनौर, जून 10 -- मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर चांदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया। पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त कर चुके हैं। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए है। इससे पहले ये रिकार्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था। वही पूर्व विधायक कमलेश सैनी व कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर पर पहुंचकर पूजन हवन किया। इस मौके पर भाजपा संयोजक सुधींद्र चौधरी, मोहित अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, राकेश सैनी, हरिराज सिंह, अभिषेक, नितिन कुमार, विक्की जोशी, शेखर, जितेंद्र, दीपक प्रधान, पूनम अग्रवाल, जयवीर, बृजपाल, विवेक भाटिया, ब्रजवीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी में दूरदर...