हापुड़, मार्च 29 -- पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी के मन की बात को भाजपाईयों ने हर बूथ पर सुना और उनकी बातों को अपनी जीवन में उतारने का संकल्प लिया।सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपाईयों ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच अफवाहों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यह बात हर किसी को अपने दिमाग में उतारनी होगी। उन्होंने कहा कि यह संकट पूरी दुनिया के लिए है, केवल भारत ही नहीं है। इसलिए इस संकट में सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा।वहीं आवास विकास कालोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता ...