एटा, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त एडवोकेट के नेतृत्व में शहीद पार्क से लेकर ठंडी सड़क काली मंदिर तक नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा में शामिल भाजपाईयों ने लोगों को संसद, राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के बारे में बताया। पदयात्रा के संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व पंचायत से पार्लियामेंट तक होगा। महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का यह कदम नये युग की शुरुआत है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली महिला पदयात्रा इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं के अतिरिक्त भाजपा जिला अध्यक्...