गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती के अवसर पर हरिओम नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने अपना जीवन का त्याग अंग्रेजी शासन के प्रभुत्व के खिलाफ व देश को दासता से मुक्त करने के लिए किया था। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि बिस्मिल ने अपना जीवन देश सेवा करते हुए अपना समर्पित कर दिया। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। यह भी पढ़ें- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर महा...