झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान सड़कों तक आ गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीकेडी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 'नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारे लगाए। वहीं इसका विरोध कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की वजह से सड़क पर यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। वहीं उसमें सवार लोगों का चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल हो गया। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित जादौन के नेतृत्व बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिला पदयात्रा, विरोध प्रद...