रामगढ़, मार्च 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा नगर कैंट कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात उत्साह पूर्वक सुनी गई। नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि 'मन की बात' समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक विचार पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। संगठन मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। रामगढ़ कैंट मंडल के सभी बूथों पर सामूहिक मन की बात कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इसमें मुख्य रुप से दीपक कुमार सोनकर, चंद्रशेखर उपाध्याय,सीताराम साव,प्रताप रंजन सिंह,विश्वजीत कुमार, राकेश सिन्हा ,अमर कुमार कुशवाहा, सोनू कुमार पाण्डेय आदि शामिल हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ कैंट मंडल के बूथ संख्या 46 पर...