आगरा, जुलाई 27 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर भाजपा की कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा, मुख्य वक्ता गौरीशंकर शर्मा रहे। अभियान संयोजक केपी सिंह ने अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, समरसता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। मुख्य वक्ता गौरीशंकर शर्मा ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डाला। अभियान संयोजक केपी सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: दीप उत्सव, संत सम्मेलन, कलश वंदन व समाज संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा इस...