बिजनौर, अप्रैल 12 -- नूरपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया। गांव, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश चौधरी व मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल के नेतृत्व में नूरपुर के गांव हसुपुरा में जन सम्पर्क कर भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओ से लोगो को अवगत कराया। इस अवसर पर महामंत्री वीरप्रकाश सिंह भुइयार, प्रदीप राणा, जीतू भुईयार, गजेंद्र सैनी, सतीश कुमार, ईशमपाल चौधरी, शेर सिंह प्रधान हसुपुरा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.