अमरोहा, अप्रैल 6 -- गजरौला। नगर की एमडीए कालोनी में जनसहयोग कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने पार्टी नीतियों की जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात कर देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.