अल्मोड़ा, नवम्बर 30 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' सुनी। जीआईसी में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम सुना। कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में उत्तराखण्ड में आयोजित मैराथन का जिक्र किया जो गर्व का विषय है। यहां महामंत्री दर्शन रावत, मनीष जोशी, पवन साह, वीरेन्द्र पथनि, भागा बिष्ट, पुष्पा भट्ट, गंगा रावल, कमला राणा, अंतिमा शाह, समृद्धि आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...