जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्या के विरोध में महानगर भाजपा के महिला मोर्चा और पार्टी के कदमा मंडल की ओर से रविवार को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मो. युनूस का पुतला फूंका गया। महिला मोर्चा ने साकची स्थित जिला कार्यालय के समीप जबकि कदमा मंडल ने रंकिणी मंदिर चौक पर पुतला फूंका। साथ ही भारत सरकार से बांग्लादेशी संकट पर निर्णायक व ठोस निर्णय लेने की अपील की गई। महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में पहले मोमबत्ती जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और महिलाओं-बच्चों तक को नहीं बख्शा जा रहा, जो मानवता पर...