बलिया, मई 11 -- बांसडीह। समाजवादी पार्टी की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर व्यक्तिगत टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांसडीह कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर पर सपा की बुद्धि-शुद्धि को हवन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में स्लोगन लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धि और बढ़ती लोकप्रियता देखकर समाजवादी पार्टी बौखला गई है और हताशा में ओछी और व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर उतर आई है। सपा अपने गिरते जनाधार देखकर घटिया बयानबाजी कर रही है। कहा कि पंकज चौधरी कई बार सांसद रहने के साथ ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ये क्या बोल गए सांसद लोधी वह लाखों पार्ट...