भाजपाइयों ने राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का किया स्वागत
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। वाराणसी से सोनभद्र जाते समय सोमवार को अदलहाट के शर्मा रोड तिराहे पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करने के बाद फूल-मालाओं से लाद दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल एवं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने राज्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी राष्ट्रहित और संगठन की भावना से कार्य करते हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति, नवल किशोर विश्वकर्मा, अमित पांडेय, लक्ष्मण सिंह, गोपाल दास गुप्ता, जयचंद्र प्रधान मनऊर, अरुण सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.