बदायूं, अप्रैल 9 -- भाजपा की स्थापना दिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को नगर के प्रसिद्ध कालसेन बाबा मंदिर पर विधायक पुत्र ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह व नगर के कार्यकर्ताओं ने श्रीकालसेन बाबा मंदिर की साफ सफाई की। यहां पार्टी की नीतियों व पार्टी की विशेषताओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, राजीव भारद्वाज, अंकित शर्मा, धीरज गुप्ता, मोहित महेश्वरी, टिंकू राठौर, कुलदीप, शांति प्रसाद, गंगादीन माली, रामगोपाल आदि ने कार्यक्रम मे भाग लिया। इसके बाद विधायक पुत्र ने मृतक होमगार्ड वह पूर्व सभासद नंद राम राणा के घर जाकर परिवार वालों को अपनी संवेदना प्रकट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...