साहिबगंज, नवम्बर 15 -- कोटालपोखर । बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत पर कोटालपोखर शान्ति चौक में शुक्रवार की‌ शाम‌ भाजपा के कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बप्पी कुमार व विकास भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाया। मौके पर पटाखे छोड आपस में अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर राजेश साहा, पुर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह, गंगा घोष, रंजीत कुमार साहा अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल ‌थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...