शाहजहांपुर, मई 5 -- खुटार। असम, बंगाल में भाजपा को मिली सफलता के चलते भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाने गेट पर जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े, और मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, लक्ष्मण गुप्त, रामलड़ैते श्रीवास, डाक्टर राधेश्याम सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। उधर खुटार के वरिष्ठ चिकित्सक व भाजपा नेता डॉ प्रदीप शुक्ला ने अपने आवास पर भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशियां मनाते हुए लोगों को मिठाई बांटी और खुशी का जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- मिठाई संग झालमुढ़ी खाकर मनाया बम्पर जीत का जश्न यह भी पढ़ें- पेटरवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई यह भी पढ़ें- पार्टी की जीत की खुशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...