गया, दिसम्बर 26 -- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और विचारों को याद किया। मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति ने कहा कि अटल जी की कविताएं भारत की आत्मा को जागृत करती हैं। युवा मंडल अध्यक्ष रविरंजन कुमार सोनू ने कहा कि अटल जी के विचार देशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.