देहरादून, दिसम्बर 13 -- मसूरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मांडविया, पौड़ी सांसद अनिल बलोनी और हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष भाजपाइयों ने भव्य ऑल वेदर इनडोर स्टेडियम का निर्माण बनाने की मांग उठाई। शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मसूरी पहुंचे। पोलो ग्राउंड पहुंचने पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया l भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि मसूरी में कोई भी खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है। खेल स्टेडियम बनाने के लिए लोग काफी बार मांग कर चुके हैं। स्टेडियम नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए देहरादून या ...