बदायूं, जनवरी 23 -- भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गांव ब्यौर कासिमाबाद पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर हाल जाना। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रतिनिधि मंडल को पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए अत्याचारों की जानकारी दी। कहा कि पुलिस प्रशासन ने जबरन श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया। जिससे गांव में भय व आक्रोश का माहौल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर गंभीर कमी रही है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव...