भाजपाइयों ने बूथ मजबूती पर दिया जोर
चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड में भाजपा मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, मनोहरपुर प्रभारी राम कृपाल प्रधान, उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा और महामंत्री श्याम सांडिल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों में निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान सोनुवा मंडल अध्यक्ष निशांत महतो ने भी संगठन हित में बूथ स्तर पर निरंतर प्रयास की आवश्यकता जताई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: भाजपा कैंट मंडल की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.