लखनऊ, मई 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़ी कंपनियों से एकमुश्त कमीशन लेने के चक्कर में भाजपाइयों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात की है। जेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से छोटे सुनार वैसे भी प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे। यह भी पढ़ें- सपा सरकार आने पर बनेगा स्वर्णकार बोर्ड; अखिलेश यादव बोले- डिजाइन यूनिवर्सिटी भी होगा निर्माणभाजपा की नीतियों का प्रभाव अखिलेश ने कहा है कि भाजपाई जानते हैं कि एक साल में तो लाखों सुनार चौपट होकर अपना काम बंद कर देंगे, तब ये बड़ी कंपनियां हर छोटे-बड़े शहर में अपने शोरूम खोलकर मनमाने दाम पर गहने बेचकर जनता को लूटेंगी और भाजपा को अकूत धन कमाकर देंगी। आज भाजपाई नीतियों के मारे सुनार-स्वर्णकार समाज की इन समस्याओं को सुनकर लगा कि सबसे अधिक धन लगाकर व्यापार ...