उन्नाव, फरवरी 1 -- उन्नाव। रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए गए बजट का जिले के सभी मंडलों में भाजपाईयों द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बजट का सजीव प्रस्तुतिकरण देखा और इसकी सराहना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान का संकल्प पत्र है। उन्होंने बजट की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा स्थानीय शिल्प को नई पहचान बजट में टेराकोटा कलाकारों, बुनकरों और हस्तशिल्पियों के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग के प्रावधान किए गए हैं, जिससे उन्नाव जैसे जनपदों के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। उन्होंने आगे कहा बजट 2026 म...