धनबाद, सितम्बर 20 -- धनबाद भाजपाइयों ने शनिवार को सेवा पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी। आईनॉक्स में विधायक राज सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई पहुंचे थे। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें उनके बचपन, परिवार, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। राज सिन्हा ने कहा कि आज विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का डंका बज रहा है। राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ते नरेंद्र मोदी आज हर भारतीय के आशा के प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.