मेरठ, जून 12 -- भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को दौराला सीएचसी पर पौधारोपण और झाड़ू लगाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन और डॉ. ज्योति ने सीएचसी कर्मचारियो संग भाजपा पदाधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत किया‌। भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनिंदर सिंह, नगरपंचायत चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंदरसिंह के साथ मिलकर दौराला सीएचसी परिसर में पौधारोपण कर झाड़ू लगाकर सफाई की। यह भी पढ़ें- केन्द्र ...