समस्तीपुर, फरवरी 15 -- उजियारपुर। उजियारपुर में भाजपाइयों ने पुलवामा में आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने शहीद सैनिक के सम्मान में उजियारपुर बाजार स्थित करिहारा निवास के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री ललन सिंह व भाजपा नेता कमलाकांत राय ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने कहा की भारतीय सैनिकों की बदौलत ही आज देश सम्मान के साथ सुरक्षित है। इस अवसर पर यशवन्त चौधरी, जितेंद्र कुमार सिंह, चंदन मिश्र, बीरबहादुर यादव, टुनटुन चौधरी, लालबाबू सिंह, मनोज सिंह, सूर्यकांत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...