आजमगढ़, जून 21 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कटघर के लालगंज सिनेमा हाल तिराहा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे पीएम नरेंद्र मोदी के बारह वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प पद यात्रा निकाली। पदयात्रा नगर में भ्रमण कर तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा का बारह वर्ष का कार्यकाल स्वर्णयुग रहा। मोदी के नेतृत्व देश सनातन की तरफ तेजी से अग्रसर है। भाजपा सरकार में देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह डब्बू, अरुण कुमार सिंह, जयशंकर सिंह,अरविंद कन्नौजिया, संजय जाय सवाल, आदर्श राय, आनंद राय, इंद्र...