सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सिद्धार्थनगर। भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के भाजपा जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कर कार्यभार सौंपा। नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है वह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल ...