वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खुश पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं के साथ विधायक भी झूमते दिखे। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता भी रही। विधायक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के कार्य और उपलब्धियों की जीत है। गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व की जीत है। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, रामगोपाल वर्मा, राजेश यादव चल्लू, अमित राय, चन्द्रनाथ मुखर्जी, विजय द्विवेदी, लालू दा, सोमनाथ यादव, जितेंद्र पटेल, अनुराग शर्मा, अमित सिंह, रत्नेश्वर मोदनवाल, सूरज वर्मा, बिट्टू केसरी, मंटू केसरी, मयंक मिश्रा, सृजन श्रीवास्तव आदि रहे। य...