बोकारो, मई 6 -- पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत सहित असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने भाजपा कार्यालय, बोकारो थर्मल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद जश्न मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगा कर एवं झालमुड़ी एवं लड्डू बांट कर आतिशबाजी के साथ विजयोत्सव मनाया। भाजपाईयों ने भाजपा कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ जूलूस की शक्ल में महावीर मंदिर आकर नारियल और प्रसाद के साथ पूजा अर्चना किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भरत यादव, विनय सिंह, श्रवण सिंह, गिरिजा देवी आदि ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार प्रबुद्ध मतदाताओं ने भाजपा एवं मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा करके ममता बनर्जी के कुशासन, भय और भ्रष्टाचार से अपने राज्य को मुक्त कराय...