सिद्धार्थ, जून 28 -- डुमरियागंज। क्षेत्र के महतिनिया बुजुर्ग गांव में शनिवार को भाजपा की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ने लवकुश ओझा कहा कि पिछले 12 सालों में जो काम देश में हुआ ह वह बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विभन्नि जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया। आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक का...