बांदा, जुलाई 7 -- बांदा। भाजपा के नव नियुक्त कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनका वाहनों का काफिला चित्रकूट से बदौसा व अतर्रा होते हुए खुरहंड पहुंचा। यहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक कुंटल की माला पहनाकर उनका स्वागत किया l इसके बाद अतर्रा चुंगी, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें स्मृतिचिन्ह, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यदि कोई टिकट के दावेदार है अथवा काम करने में असमर्थ तो वे अपना संगठन से पद छोड़ दें l सभी को मेहनत करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...