प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।मोर्चा प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। मनोज कुशवाहा ने कहा कि बाबूजी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान महानगर महामंत्री शैलेश पांडेय, उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अंगद पटेल, सतीश प्रजापति, रॉबिन साहू ,आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह की पुण्यत...