बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का आखिरकार सोमवार देरशाम ऐलान कर दिया गया है। करीब साढ़े तीन साल बाद बनी इस नई कार्यकारिणी में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि भूपेंद्र चौहान करीब एक साल पहले दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने थे, तभी से नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के भीतर मंथन और जोड़तोड़ का दौर लगातार जारी था। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच अपने-अपने समर्थकों को जगह दिलाने के लिए काफी सक्रियता देखी जा रही थी। नई कार्यकारिणी के गठन में देरी के चलते दावेदारों की उम्मीदें भी लगातार बढ़ती जा रही थीं। कई नेताओं ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए लखनऊ तक दौड़ लगाई, लेकिन सूची जारी होते ही कई के ...