अररिया, अप्रैल 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। दोहरे हत्याकांड की घटना के चार दिन बीत गए। स्थिति बिल्कुल सामान्य और नियंत्रण में है। मगर अभी भी कई सवाल लोगों के है जिसका जवाब अनुत्तरित है। आखिर किस तरह गांजा, पत्थर और चाकू के बीच घटना की शुरुआत हुई और कहां है इस घटना के बचे दो और किरदार । हत्या को अंजाम देने के बाद जिस तरह करीब 14 मिनट तक हाथ में खंजर लेकर रवि लोगों से मुखातिब होते रहे और चूंकि सीसीटीवी में बातें सुनी नहीं जा सकती लिहाजा तस्वीर साफ तौर पर लोगों से संवाद करते दिखाई दे रहा है । लेकिन इन सब के बीच रवि ने पहले छह बार किया पेट पर प्रहार। फिर भरपूर गला रेता और सिर अलग करने के लिए दुबारा 17 बार गला पर प्रहार करना पड़ा। इन तमाम स्थिति के बाद एक जो सबसे बड़ी बात आ रहा है कि वह यह कि घटना में मौत से बचकर भाग सकता था नबी और और बच सकता...