अलीगढ़, जून 15 -- लोधा, संवाददाता। थाना लोधा पुलिस द्वारा खेरेश्वर चौराहे पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रविवार शाम बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में पुलिस बैरियर में टक्कर मार दी। इस दौरान दो सिपाही भी चोटिल हो गए। घायल सिपाहियों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया, जबकि युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। खेरेश्वर चौराहे पर रविवार शाम थाना लोधा पुलिस दोपहिया वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान खैर रोड की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। पुलिस को देखकर युवकों ने बाइक को दूसरी दिशा से निकालकर जाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों को युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया।

युवकों का भागने का प्रयास पुलिस के अनुसार युवकों ने रुकने के बजाय तेजी से बाइक निकालने क...