धनबाद, जून 15 -- बरोरा। बरोरा थाना क्षेत्रसे 13 जून को भागी नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरिणा से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को भगाने के आरोपी युवक रोहित चौहान को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की फिलहाल पुलिस की अभिरक्षा में है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। गौरतलब है कि 13 जून को नाबालिग की मां ने बरोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने रोहित चौहान पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- आरोपी छात्र को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेजा इसी के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी और दोनों को बरामद कर लिया। यह भ...