गंगापार, मार्च 10 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। एक गांव की किशोरी को बहला फुसला कर एक युवक भगा ले गया था। पिता के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।बहरिया थाना के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने सोमवार पुलिस को शिकायत पत्र लिखकर बताया कि उसके नाबालिग पुत्री को बघोला निवासी रंजीत प्रसाद बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया है। बेटी और उस युवक को हर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कही पता नहीं चला। किशोरी के पिता के तहरीर पर बहरिया पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को मंगलवार को बरामद कर लिया। आरोपी रंजीत कुमार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...