भागीरथीपुरम में प्रत्येक सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
देहरादून, जुलाई 2 -- नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लि. 4 जुलाई से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून की मदद से भागीरथीपुरम में साप्ताहिक स्पेशलिस्ट कैंप आयोजित करेगा। जिसमें जौलीग्रांट के विशेषज्ञ चिकित्सक टीएचडीसी के कार्मिकों, परिजनों सहित स्थानीय लोगों और बांध प्रभावितों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। टीएचडीसी के सीजीएम आरआर सेमवाल ने बताया कि टीएचडीसी और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बीच चिकित्सा सेवा के लिए एमओयू हुआ है। जिसका शुभारंभ 4 जुलाई को भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी चिकित्सालय में शुरू किया जाएगा। बताया कि स्त्री रोग,हड्डी,हृदय रोग विशेषज्ञ प्रत्येक बुधवार को सेवाएं देंगे। वहीं ईएनटी (आंख,कान,गला) विशेषज्ञ चिकित्सक माह के पहले और तीसरे बुधवार को उपलब्ध रहेंगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शास्त्री नगर में नि:शुल्क नेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.