धनबाद, अप्रैल 22 -- झरिया थाना क्षेत्र के भागा 4 नंबर स्थित एल्युमीनियम क्वार्टर के पास सोमवार की रात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने बीसीसीएल कर्मी काशी पासवान और अताउल्लाह खान के घरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। दोनों ही कर्मी बीसीसीएल के जीनागोरा परियोजना में कार्यरत हैं और घटना के वक्त सपरिवार बाहर गए हुए थे। काशी पासवान अपनी बेटी की विदाई (गौना) के लिए उत्तर प्रदेश गए हैं, जबकि अताउल्लाह खान एक सप्ताह से पलामू स्थित अपने गांव में हैं। घर बंद होने के कारण फिलहाल चोरी हुए सामान की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। पड़ोसी विजय पासवान ने बताया कि सोमवार रात करीब 12:30 बजे तक बिजली कटी हुई थी, जिस कारण मोहल्ले के लोग बाहर ही टहल रहे थे। आशंका है कि चोरों ने रात 2:00 बजे के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोग...