धनबाद, अगस्त 25 -- भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की पहल पर सोमवार को आद्रा मंडल के भागा रेलवे माल गोदाम परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। धनबाद के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर पहुंची चिकित्सीय टीम ने रक्तचाप, मधुमेह आदि जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। मौके पर संघ के प्रतिनिधि संदीप कुमार, हर्ष प्रसाद, संजय कुमार, आशीष जायसवाल, शिशिर पत्रा, पापु राम, रानी कुमारी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...