रुडकी, दिसम्बर 22 -- आशीर्वाद एंक्लेव में सोमवार को श्रीमद भागवत महापुराण कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। वहीं, शाम को प्रथम दिन की कथा में आचार्य रजनीश ने श्रीमद भागवत का महत्व बताया और कथा श्रवण के जीवन में लाभ बताए। सोमवार से श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह की शुरुआत आशीर्वाद एंक्लेव में हुई। उससे पूर्व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर घाट से कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल करीब सौ से अधिक महिलाएं कलश लेकर श्री लक्ष्मी नारायण घाट से मेन बाजार, चौक बाजार,अनाज मंडी, पुरानी तहसील होकर कथा स्थल पर पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बाद विधि विधान से कलशों की स्थापना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.